Home News Posts राजद नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

राजद नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

0
775

नई दिल्ली। बिहार के सासाराम जिले में राजद नेता विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, करगहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार शूटर्स ने उन्हें गोली मारी। ताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण उनकी हत्या हुई है। बता दें, विजेंद्र यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के करीबी थे। वह करघर के मुखिया रह चुके है वर्तमान में पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) अध्यक्ष थे। परिजनों ने बताया कि विजेंद्र रविवार को सुबह धान की फसल में खाद छिड़कवाने के लिए गए थे कि इसी दौरान सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। एक गोली उनके सिर में एवं एक गोली उनके गर्दन पर लगी, जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगभग दो साल पहले भी स्थानीय बाजार में उनपर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन तब वह बच गए थे। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कोई व्यस्था नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here