May 29, 2026हरिद्वार। होटल मेे आज दोपहर प्रेमी युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।मामला डबल फाटक स्थित एक होटल का है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि नाथुखेड़ी निवासी सागर और लंढौरा क्षेत्र की एक युवती ने बीती शाम होटल में कमरा बुक कराया था। आज दोपहर 12 बजे चेकआउट का समय होने पर भी जब कमरा नहीं खुला, तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। ट्ट112’ की मौजूदगी में जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया, तो दोनों अंदर अचेत पड़े थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। माना जा रहा है कि पारिवारिक या सामाजिक बंदिशों के चलते दोनों ने कीटनाशक खाकर यह आत्मघाती कदम उठाया। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
May 29, 2026देहरादून/शिलांग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों की भव्य पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए नवप्रशिक्षित अग्निवीरों को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और सैन्य मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन केवल एक औपचारिक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों ने अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और संकल्प से यह सिद्ध किया है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने अग्निवीरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उनकी कोई क्षेत्रीय अथवा व्यक्तिगत पहचान नहीं, बल्कि उनकी एकमात्र पहचान “भारतीय सैनिक” है, एक ही धर्म “राष्ट्रधर्म” और एक ही जाति “भारतीय” है।राज्यपाल ने असम रेजिमेंट से अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे इस गौरवशाली रेजिमेंट के सैनिक रहे हैं और आज यहां उपस्थित होकर उन्हें अपनी मातृ—रेजिमेंट में ट्टघर वापसी’ जैसा अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि असम रेजिमेंट ने केवल उन्हें सैनिक के रूप में प्रशिक्षित नहीं किया, बल्कि कठोर अनुशासन, उत्कृष्ट परंपराओं और राष्ट्रसेवा के संस्कारों से उनके व्यक्तित्व का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि असम रेजिमेंट का इतिहास अद्वितीय वीरता, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक रहा है। जब भी राष्ट्र पर संकट आया, इस रेजिमेंट के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम से दुश्मनों के मंसूबों को ध्वस्त किया। राज्यपाल ने अग्निवीरों का आह्वान किया कि वे इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखें। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित अग्निवीरों के माता—पिता एवं अभिभावकों को भी नमन करते हुए कहा कि वे धन्य हैं जिन्होंने अपने पुत्रों को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं।
May 29, 2026पेड़ और बिजली लाइनें गिरीं, कई क्षेत्रों में हुआ नुकसान देहरदून। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात आये तेज आंधी—तूफान और मूसलाधार बारिश ने शहर के कई स्थानों पर भारी तबाही मचा दी, जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने, भवनों को नुकसान पहुंचने और सड़कें बाधित होने की घटनाएं भी सामने आईं।पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात आए तेज आंधी—तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और लगातार हो रही बारिश से शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने, भवनों को नुकसान पहुंचने और सड़कें बाधित होने की घटनाएं सामने आईं। हालांकि, गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना हादसे बड़े रूप ले सकते थे। वहीं, मसूरी में बिजली सेवा और पेयजल सेवा भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और राहत टीमें देर रात तक हालात सामान्य करने में जुटी रहीं। घटना की सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी अधिकारियों और सभासदों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। मौसम खराब होने के कारण देर रात तक कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रही। नगर पालिका और प्रशासन की टीमें मलबा और गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी रहीं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर बरसात के मौसम में सूखे और जर्जर पेड़ खतरा बने रहते हैं। तेज बारिश और तूफान के दौरान ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल संयुक्त अभियान चलाकर खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर हटाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आधंी तूफान से दुगगल विला, हुसैनगंज, तिलक रोड ,बीएसएनएल कार्यालय क्षेत्र और अन्य इलाकों में भी पेड़ गिरने व संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। तेज तूफान के चलते बीएसएनएल कार्यालय की टिन की छत उड़कर मुख्य सड़क पर आ गिरी। वहीं कार्यालय परिसर के पास खड़ा एक बड़ा पेड़ भी टूटकर भवन पर गिर पड़ा। देर रात अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर जान बचाई।
May 29, 2026लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह उस समय हडकंप मच गया, जब यहां तीन शेड गिर पड़ा, जिसमें एक टीटी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी। हादसे की वजह टीन शेड की मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूर की लापरवाही बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, रेल अधिकारियों के मुताबिक किसी की स्थिति गंभीर नहीं हैं, बाकी हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में रेल अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-5 पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।आज सुबह अचानक टीन शेड टूटकर नीचे आ गिरा, जिसमें एक टीटी, और लोको पायलट व बैटरी रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।लोको पायलट को पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह मजदूरों की लापरवाही बताई जा रही है। जिसके चलते रेलकर्मी घायल हो गए। क्यूंकि प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 से 5 पर टीन शेड का सपोर्ट जाता है, काम कने के दौरान उसके कटने की वजह से टीन शेड गिर गया।
May 29, 2026देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश में खाघान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाघ, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुक्त खाघ बी. एल. राणा से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को लगातार एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाजार में खाघ सामग्री, डीजल—पेट्रोल, एलपीजी एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जाएं तथा बाजारों, गोदामों एवं थोक विक्रेताओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत प्रदान करने एवं बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जनपदों विशेषकर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिए जाने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर आयुक्त खाघ बी.एल. राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम, घिल्डियाल एवं उपायुक्त सुश्री निधि रावत भी उपस्थित थे।
May 29, 2026नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी को शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से उस समय बड़ा झटका लगा जब अदालत ने पार्टी के सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म एक्स पर बने अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया। अदालत ने केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी कर इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है। अभिजित दीपके की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने सीजेपी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई कुछ चीजों को ‘आपत्तिजनक’ पाया और पार्टी को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले पर सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है और सरकार और एक्स प्लेटफॉर्म की दलील सुनने के बाद ही कोई आदेश जारी करेगी।गौरतलब है कि दीपके ने 15 मई को सीजेआई सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ टिप्पणियों पर विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की शुरुआत की थी। 16 मई को मुख्य न्यायाधीश ने अपने बयान को लेकर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी और बोगस डिग्री लेकर वकालत में आने वाले लोगों के लिए थी, न कि युवाओं के लिए। बहरहाल देखते ही देखते यह पार्टी एक्स और इंस्टाग्राम पर छा गई। इस्टाग्राम पर तो पार्टी के भाजपा से भी ज्यादा फॉलोअर हो गए। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 21 मई को कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से नया अकाउंट बनाया गया था।