Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौैत, तीन घायल

सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौैत, तीन घायल

0
644

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में देर रात दो स्कूटी आपस में टकराने से जहंा दो कांवड़ियों की मौत हो गयी वहीं तीन कांवड़ियें घायल हो गये है। जिनमें से एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली हाईवे पर दो स्कूटी आपस में टकरा गयी है जिसके चलते दो लोगों की मौके पर पर ही मौत हो गयी है जबकि तीन घायल हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो शवो को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा एक घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। मृतक कावड़ियों की पहचान राहुल पुत्र सुरेश, कपिल विहार पेपर मिल रोड सहारनपुर और दूसरा श्याम ठाकुर निवासी मेरठ रोड सिहानी गेट गाजियाबाद के रूप में हुई हैैै। रात को ही पोस्टमार्टम करके दोनों कांवड़ियों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here