एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से पीएम ने की मुलाकात

0
320

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद की एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। वह २४ जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। उनसे मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और शॉल पहनाकर उनका स्घ्वागत किया। शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और डॉ. अर्जुन राम मेघवाल वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here