Home News Posts उत्तराखंड सीएस ने चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

सीएस ने चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली

0
797

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को भीड़ प्रबन्धन हेतु श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर रोके जाने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता के अनुसार फिजिकल बैरियर भी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को कैरिंग कैपेसिटी से अधिक लोगों को आगे न जाने देने की बात भी कही। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने स्तर पर लोकल प्लान बनाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कम्युनिकेशन और इन्फोर्मेशन के लिए प्लान तैयार किया जाए कि चारधाम परिसर में कैरिंग कैपेसिटी फुल होने के बाद व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को निचले पढ़ावों में रोका जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से श्रद्धालुओं को बचाने हेतु शेड आदि की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने चारों धामों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही कूड़ा निस्तारण और इसकी लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। कूड़ा निस्तारण, बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन किया जा रहा है या नहीं इसके लिए थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाए या अलग से सोर्स ऑफ इनफॉर्मेशन विकसित किया जाए ताकि सही जानकारी मिल सके। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण श्री अभिनव कुमार सचिव श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here