हाथी के हमले में पुलिसकर्मी की मौत

0
472

पौड़ी। मॉर्निंग वॉक पर गये एक पुलिसकर्मी की आज सुबह हाथी के हमला करने से मौत हो गई। यह पुलिसकर्मी कोटद्वार— पुलिंडा मोटर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने गया हुआ था। मृतक पुलिसकर्मी देहरादून निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कोटद्वार के कोटद्वार— पुलिंडा मोटर मार्ग पर एक पुलिसकर्मी मनजीत सिंह अपने दोस्त के साथ मार्निंग वॉक पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे जब वह वॉक कर घर लौट रहा था तो तभी एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथ से बचने के लिए मनजीत वहां से तेजी से दौड़ने लगा और सड़क पर गिर गया, तभी हाथी भी वहीं पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मनजीत को गंभीर हालत में बेस हॉस्पिटल कोटद्वार लाया गया लेकिन वहां पहुचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनजीत सिंह मूलरूप से देहरादून विकासनगर के रहने वाला था और कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here