Home News Posts उत्तराखंड सैक्स रैकेट का खुलासा चार युवतियों सहित आठ गिरफ्तार

सैक्स रैकेट का खुलासा चार युवतियों सहित आठ गिरफ्तार

0
836

नैनीताल। हल्द्वानी में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुछ फोन, नगदी व अश्लील सामग्री भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार एसओजी हल्द्वानी व महिला ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोगों द्वारा सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम द्वारा बताये गये मकान पर छापेमारी करते हुए चार व्यक्तियों सहित चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ विभा दीक्षित के अनुसार पिछले कुछ समय पूर्व एसओजी व महिला टै्रफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि हल्द्वानी के लालडाट क्षेत्र में एक घर के अंदर सेक्स रैकेट काफी दिनों से चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम ने बताये गये मकान पर छापेमारी की। जहंा से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वही दो लड़के पश्चिम बंगाल और दो लड़के स्थानीय हैं, जिनको एसओजी और महिला ट्रैफिकिंग सेल ने पकड़ लिया है, जिन्हें पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here