Home News Posts उत्तराखंड राज्यपाल ने कुमाऊं विवि में लॉ कॉलेज मूट कोर्ट का लोकापर्ण किया

राज्यपाल ने कुमाऊं विवि में लॉ कॉलेज मूट कोर्ट का लोकापर्ण किया

0
851

नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को कुमाऊं विश्वविघालय में स्थापित डा. राधाकृष्णन एवं डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लॉ कॉलेज मूट कोर्ट का लोकार्पण किया।
लोकापर्ण कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल मौर्य ने अपने संबोधन में विश्वविघालय द्वारा चलाए जा रहे श्ौक्षणिक सेवाओं तथा अकादमिक उपलब्धियों की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोरोना संकट के बीच विवि का कार्य चुनौतियों से भरा रहा। राज्यपाल ने कुमाऊँ विश्वविघालय के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लॉ इंस्टियूट द्वारा वर्तमान में एलएलएम कोर्स के संचालन के साथ ही पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए—एलएलबी कोर्स हेतु बीसीआई की टीम द्वारा निरीक्षण को छात्रहित में महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए विवि द्वारा पूर्ण डिजीटाइशेन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सूचना प्रौघोगिकी अवस्थापनाओं के सृजन हेतु प्रयास भी सराहनीय हैं। इससे अकादमिक एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता आयेगी। राज्यपाल ने कहा कि प्राध्यापक अपने छात्रों को सफल करियर प्रदान में अभिभावक की तरह भूमिका अपनायें।
उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से विघार्थियों में अच्छे आचार—विचार व्यवहार की भावना का विकास होता है। विघार्थियों को, युवाओं में नशे की लत व सामाजिक भेदभाव की कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। देश किस तरह से आत्मनिर्भर बने, इसके लिए भी नित नये शोध किये जाने की भी जरूरत है।
विश्वविघालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि विश्वविघालय द्वारा नेशनल इंस्टीटूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में स्थान बनाने हेतु भी सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जा रहा है। विश्वविघालय द्वारा प्लेसमेंट एंड कॉउंसलिंग सेल का पुनर्गठन करते हुए छात्रहित में इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर तथा कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन सेंटर की भी स्थापना की है। इस प्रकार के कार्य किसी भी विवि के लिए वर्तमान समय में आवश्यक है।
इस अवसर पर विश्वविघालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी, रजिस्ट्रार दिनेश चंद्रा, परिसहाय राज्यपाल आर्मी मेजर मूदित सूद, विवि के प्राध्यापक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here