Home News Posts World कैलिफोर्निया में भीड़ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत...

कैलिफोर्निया में भीड़ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत !

0
508

न्यूयॉर्क। कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग होने की खबर है। इस घटना में अभी तक कुल करीब 19 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में करीब 10 लोगों की मौत होने की आशंका है। जांच एजेंसियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में लोग चीनी नव वर्ष मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। अमेरिकी समय अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे अभी समारोह चल ही रहा था कि भीड़ पर किसी ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से लोग चीख-पुकार मचाते हुए जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल जांच एजेंसी अभी इस घटना के हमलावरों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here