Home News Posts World अमरीका के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, 10 की मौत

अमरीका के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, 10 की मौत

0
524


वाशिंगटन। अमरीका के वॉलमार्ट स्टोर में अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया है। यह वारदात अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही का पता चलते ही पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टोर के एक मैनेजर ने ही अपने स्टाफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एक पुलिस अफसर लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। पुलिस ने कहा कि हमें रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए हैं, कई घायल हुए हैं। हम फिलहाल मृतकों का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे। इससे पहले अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में 20 नवंबर को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक पुलिस को रात 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में कॉल आई थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम क्लब में पहुंची और एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया था। इस गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति भी घायल हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here