Home News Posts उत्तराखंड झूठे वादे कर रही है भाजपाः हरीश

झूठे वादे कर रही है भाजपाः हरीश

0
1007

कांग्रेस को समाज सेवा पार्टी ने दिया चुनाव के लिए समर्थन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज उत्तराखण्ड समाज सेवा पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कंाग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समर्थन पत्र सौंपा है।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संयुत्तQ रूप से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि समाज सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू भारती एवं उनके साथियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन पत्र सौंपा है।
उन्होंने समाज सेवा पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल जनता को बरगलाने तथा चुनावों में झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा के राज में राज्य का विकास ठप हो चुका है। महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। उत्तर प्रदेश से परिसम्पत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के साथ अन्यायपूर्ण सौतेला व्यवहार करते हुए गुपचुप ढंग से बंटवारा किया गया।
कहा कि समाज सेवा पार्टी के समर्थन से निश्चित रूप से कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। समर्थन पत्र सौंपने वालों में समाज सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू भारती, राष्ट्रीय महासचिव जानू भारती, राष्ट्रीय सचिव मौलाना कारी शाकिर कासमी, प्रदेश अध्यक्ष दिलावर खान, राष्ट्रीय सचिव डा. .मोनिस, प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ रजा सुल्तान आदि प्रमुख थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here