हमने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहनीं, एक्शन पर करेंगे रिएक्शन : मौलाना तौकीर रजा

0
224


लखनऊ। उत्तराखंड से मुसलमानों के पलायन का मुद्दा गरमाता जा रहा है। आइएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने उत्तराखंड की धामी सरकार की धमकी देते हुए कहा की हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हमें मजबूर मत करो कि हम किसी एक्शन पर रिएक्शन करने का मजबूर हो जाएं । दरगाह आला हजरत से जुड़े इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान के इस बयान से सियासत में हलचल हो गई है। विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा खां ने उत्तराखंड में मुस्लिमों के मुद्दे पर शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। तल्ख लहजे में वह कहते हैं कि हमें मजबूर मत करो कि हम किसी एक्शन पर रिएक्शन करने का मजबूर हो जाएं। हमने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम किसी भी हद तक जाएंगे। उत्तराखंड सरकार का घेराव करने देहरादून तक जाएंगे।
उन्होंने कहा की हुकूमत को सही वक्त पर फैसला लेना चाहिए, इससे किसी भी दिन देश का माहौल खराब हो सकता है। उत्तराखंड में कितने मजार शहीद कर दिए गए है। अगर वैध और अवैध की बात है तो हमारा कहना है आपकी हाथ में ताकत है, 1921 का हर नगर पालिका में रिकॉर्ड होगा। उसके बाद के बने मजारों को हम खुद तोड़ेंगे लेकिन बीजेपी को भी फिर मंदिरों को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा की यूसीसी की मुसलमानों को मुखालफत करने की जरूरत नहीं है। इससे हिंदुओ को नुकसान होगा। हिंदू राष्ट्र पर बोलते हुए कहा कि वो तमाम संगठन जो हिंदू राष्ट्र की बात करते है। ये लोग देशद्रोही है। इन लोगो का इलाज सरकार को करना चाहिए। वरना हम अपनी मजारों और मदरसे की रक्षा खुद करेंगे। मजार वैध है सरकार अवैध है। बुलडोजर हमारे सीना पर चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here