Home News Posts उत्तराखंड पूर्व समाज कल्याण अधिकारी के घर पर विजिलेंस की छापेमारी

पूर्व समाज कल्याण अधिकारी के घर पर विजिलेंस की छापेमारी

0
627

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर के घर पर विजिलेंस की टीम द्वारा छापेमारी की गयी है।
विजिलेंस की स्पेशल टीम ने आज सुबह छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अनुराग शंखधर के घर पर रेड शुरू कर दी। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की स्पेशल टीम अनुराग के देहरादून स्थित घर पर सर्च तलाशी अभियान चलाया गया। बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले में जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर हरिद्वार में रहते हुए अरेस्ट होकर जेल भी जा चुका हैं और विभाग से वह बाद में निलंबित भी हुए थे। कुछ दिनों पूर्व ही छात्रवृत्ति मामले में जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्ज सीट में भी अनुराग का नाम शामिल किया था।
विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में अनुराग शंखधर के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। हल्द्वानी और देहरादून की संयुक्त टीम आज वसंत विहार इलाके में अनुराग के घर में सर्च अभियान चला रही है। जिसकी पुष्टि एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here