Home News Posts उत्तराखंड भाई को बचाने गयी दो बच्चियां गंगा में बही

भाई को बचाने गयी दो बच्चियां गंगा में बही

0
673

देहरादून। छोटे भाई को बचाने के चक्कर में तेज बहाव में दो बच्चियां बह गयी। एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
आज समय करीब साढे ग्यारह बजे गीता कुटीर घाट हरिपुर कला में हरिपुरकलां निवासी दो परिवारो के पांच बच्चे व एक महिला घाट से आगे गंगा जी में नहा रहे थे, इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे अपने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में 02 बच्चियां गंगा मे बह गई। सूचना पर चौकी हरिपुर कला व थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा घटना के संबंध में एसडीआरएफ की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया, मौके पर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में बही दोनों बच्चीयों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बच्चीयों की पहचान साक्षी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 15 वर्ष, वैष्णवी पुत्री अनिल उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here