Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड़ में दो चेन लुटेरों को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो चेन लुटेरों को लगी गोली

0
518

उधमसिंहनगर। चेन स्नेचिंग कर फरार हुए दो लुटेरो की पुलिस से आज सुबह मुठभेड़ हो गयी। जिसमें दोनो ओर से गोलियंा चली जिसके चलते दो लुटेरों के पैर में गोलिंया लगी और वह पकड़े गये। पुलिस ने दोनो को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका उपचार जारी है। लुटेरे शातिर किस्म के बदमाश है जिन पर कई राज्यों में मुकदमें दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश चेन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए सभी थानों की पुलिस के साथ कोतवाली रूद्रपुर पुलिस ने भी घेराबंदी की। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो उन्होने पुलिस दल पर फायर झौंक दिया। इस पर जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी मुठभेड़ शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह बाइक से गिर गये। जिन्हे अस्पताल लाया गया जहंा उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनो बदमाश बरेली के रहने वाले है जिनके नाम आकाश व नासिर है। पुलिस के अनुसार दोनो शातिर किस्म के बदमाश है जिन पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखण्ड में भी मुकदमें दर्ज है। इसके साथ ही यह बदमाश बलात्कार व वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here