Home News Posts उत्तराखंड तीन लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

तीन लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

0
23

टिहरी। पुलिस ने तीन लाख रूपये की स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर के नेतृत्व में कीर्तिनगर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख) बरामद की है। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा मलेथा बैरियर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा दोनों को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों बरामद स्मैक के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेते हुए दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की आपूर्ति कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा अब इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकित डोभाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कीर्तिनगर व रूद्र राणा पुत्र गम्भीर सिंह राणा निवासी सेमरपुर रतूडी रूद्रप्रयाग हाल निवासी श्रीनगर गढवाल बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here