Home News Posts उत्तराखंड 15 लाख की स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित दो गिरफ्तार

15 लाख की स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित दो गिरफ्तार

0
402

देहरादून। नशा तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने लगभग साढे 15 लाख रूपये की स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना कैन्ट पुलिस को सूचना मिली कि दून में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा मे नशीले पदार्थो सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए कैन्ट थाना पुलिस द्वारा थाना डोईवाला पुलिस के सहयोग से बताये गये स्थान टोल प्लाजा लच्छीवाला, डोईवाला के पास चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध इरिटिगा कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस टीम द्वारा जब उसे रोक कर चैक किया गया तो कार सवार दो लोगों से 153.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम आशु पुत्र स्व. रतनलाल निवासी 682 डाकरा गढी कैन्ट व विशाल चौहान पुत्र स्व. चन्द्रभान निवासी 249/2 कांवली रोड गांधीग्राम कोतवाली नगर देहरादून बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here