Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में एक स्थानीय सहित तीन...

नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में एक स्थानीय सहित तीन गिरफ्तार

0
347

टिहरी। कीर्तिनगर क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से एक क्षेत्र का ही निवासी है। जिसने दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर किशोरी को भगाने का षडयंत्र रचा था।
किशोरी की मां ने सोमवार शाम को थाना कीर्तिनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री केे साथ सलमान निवासी बिजनौर व हाल जाखणी कीर्तिनगर टि.ग. द्वारा छेड़खानी की गयी है साथ ही धर्म परिवर्तन के लिये प्रेरित किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सम्बन्धित धाराओ ंमें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के 4—5 घंटे बाद ही पीड़िता द्वारा पुनः थाना कीर्तिनगर आकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है इस पर थाना कीर्तिनगर पर अन्य सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में पुलिस के अथक प्रयासों के बाद मात्र 12 घंटे में नाबालिग पीड़िता को मोजमपुर तुलसी उर्प गढ़ी थाना नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। तथा पीड़िता से पूछताछ के आधार पर आरोपी सलमान एवं प्रकाश में आये शान मलिक को बीती शाम बिजनौर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि एक स्थानीय व्यक्ति राकेश भट्ट निवासी जाखणी कीर्तिनगर भी किशोरी को भगाने के षडयंत्र में शामिल था। जिसके द्वारा किशोरी को घर से बुलाया गया और आरोपी सलमान के साथ भगा दिया गया। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी राकेश भटृ को बीती शाम जाखणी कीर्तिनगर से गिरफ्तार किया गया है।
मामले में टिहरी पुलिस द्वारा सभी से अपील की गयी है कि शांति व्यवस्था बनाये रखें इस प्रकरण में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है। यदि कोई अराजकता प्रकाश में आती है तो अराजक तत्वों के खिलाप सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here