देहरादून। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की नगदी व ताश के पत्ते बरामद किये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगोेंं को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलग—अलग पुलिस टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। प्रेम नगर पुलिस को गोपनीय माध्यम से प्रेम नगर दशहरा ग्राउंड में अवैध जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात्रि में दशहरा ग्राउंड में दबिश देते हुये मौके पर जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से जुए में लगाई गयी 17400 रूपये की नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राव वीरेन्द्र पुत्र राधेश्याम यादव निवासी — नौबिजडी गांव, थाना जैसर, जिला गंगानगर, राजस्थान, धु्रव भारद्वाज पुत्र मनीष भारद्वाज निवासी पीडी टण्डनमार्ग लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, सुगम वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी शिव कालोनी, कोतवाली पटेलनगर बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




