बैसाखी का पर्व व खालसा साजना दिवस श्रद्दापूर्वक मनाया गया

0
68

देहरादून। आज टी एच डी सी कालोनी, देहरा खास की संगत ने मिल जुल कर गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहब जी में बैसाखी व खालसा साजना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।
इस उपलक्ष्य में गुरु के दीवान सजाया गया पहला दीवान सुबह 4:30 बजे से प्रारंभ हुआ जिसकी समाप्ति 7.40 बजे व दूसरे दीवान की समाप्ति 11:00 बजे हुई। इस बीच गुरुबाणी के पाठ व शबद कीर्तन का गायन हुआ। श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी (स्त्री सत्संग) द्वारा शबद चरन चलिओ मारग गौबिंद।। मिटहि पाप जपीऐ हरि बिदं।। गायन किया गया। इसके बाद गुरु घर के हजूरी रागी जथ्था द्वारा शबद राजन राज।। भानान भान ।। देवान देव।। उपमा महान ।। गायन किया गया और अंत में भाई प्रीतपाल सिंह जी द्वारा शबद
भूले कऊ गुरि मारगि पाईआ।। अवर तिआगि हरि भगती लाईआ।। गायन कर संगतो को निहाल किया। समाप्ति पर गुरु का प्रसाद मिष्ठान लंगर चाय आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर स. एच एस कालङा, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, प्रवीन मल्होत्रा, मेजर सिंह व विजय खुराना आदि सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here