Home News Posts उत्तराखंड चैम्पियन की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

चैम्पियन की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

0
464

  • दो दिन और जेल में ही गुजारने पड़ेंगे
  • बीते 12 दिनों से बंद है चैम्पियन जेल में

हरिद्वार। विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के बीच हुए संघर्ष और फायरिंग के मामले में जेल में बंद चैम्पियन को आज भी अदालत से जमानत नहीं मिल सकी। कोर्ट में आज सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है जिसके कारण चैम्पियन को अभी दो दिन और जेल में ही बिताने पड़ेंगे।
बीते दिनों उमेश शर्मा द्वारा चैम्पियन के आवास पर जाकर हमला और गाली गलौज करने तथा इसके जवाब में चैम्पियन द्वारा उनके लैंढोरा स्थित कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ जाकर फायरिंग करने के मामले में विगत 12 दिनों से जेल में बंद चैम्पियन को कोई राहत आज भी नहीं मिल सकी। सीजेएम कोर्ट में आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। कोर्ट की ओर से उनके वकील से धारा 109 को लेकर कई सवाल पूछे गए। जान लेने की नीयत से किए गए हमले की इस धारा की वैधता को लेकर किए गए सवाल जवाबों के बाद कोर्ट द्वारा अपना फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।
पुलिस द्वारा पहले चैम्पियन पर धारा 109 लगाई गई थी लेकिन इसके बाद इसे एफआइआर से हटा लिया गया था अदालत द्वारा इस धारा को लगाये जाने की वैधता पर आज लंबी पूछताछ की गई और फैसले को सुरक्षित रख दिया गया। कल शनिवार व उससे अगले दिन रविवार होने के कारण अब इस पर सोमवार को ही फैसला आने की संभावना जताई गई है। बीते 12 दिनों से जेल में बंद चैम्पियन को अभी दो दिन और जेल में ही गुजारने पड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here