Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

0
19
  • पीडित परिवार को धमकाने का आरोप

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अभी तक नाकाम साबित होती दिख रही है। पीडित परिवार का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीडित परिवार को धमका रहा है इसके बावजूद कोतवाली पुलिस किस बात का इंतजार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मालियान मौहल्ले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने आरोपी की दुकान में तोडफोड करने के साथ ही कोतवाली का घेराव किया था। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। वहीं पीडिता की मां का आरोप है कि उन्हें उत्तराखण्ड छोडने की धमकी दी जा रही है। जिससे पूरा परिवार भय में जीने को मजबूर है। इस सम्बन्ध में पीडिता की मां ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी देहात जया बलूनी से मिलकर अपनी पीडा बतायी। इस दौरान नाबालिग ने पूरे घटनाव्रQम और उसके बाद परिवार पर पड रहे मानसिक दबाव की जानकारी दी। पीडिता की बात सुनकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गये। परिवार के साथ पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हुए बवाल व तोडफोड के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर उसका मनोबल बढ रहा है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खुलेआम घुमने से परिवार हर समय दहशत में रहता है। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। जिसके बाद एसपी देहात ने सम्बन्धित थाना पुलिस को पीडित परिवार की सुरक्षा के निर्देश दिये। जिसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने मामले में गम्भीरता नहीं दिखायी।ा जहां पुलिस अधिकारी दावा करते है कि पीडित का न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है तो वहीं सम्बन्धित थाना चौकी प्रभारी अधिकारियों को दावों को हवा में उडाते हुए दिखायी दे रहे हैं। क्यों अधिकारी भी धरातल में आकर अपने दावों को परखने की जहमत नहीं उठाते हैं तो फिर कर्मचारी भी उनके दावों को पलीता लगाने से पीछे हटते दिखायी नहीं दे रहे हैं।

शहर कोतवाल का सरकारी फोन स्विच ऑफ
देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जब शहर कोतवाल से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनको सरकारी फोन नम्बर 9411112829 स्विच आफ सुनायी दिया जो अपने आपमें एक सोचने का विषय है।
उल्लेखनीय है कि शहर के बीचो बीच एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने जमकर बवाल मचाने के साथ ही आरोपी की दुकान में तोडफोड के साथ ही कोतवाली का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन घटना के बाद से आज तक पुलिस आरोपी को तो गिरफ्तार नहीं कर सकी ऊपर से आरोपी पीडित परिवार को धमकाने उनके यहां पहुंच रहा है। इस मामले में जब शहर कोतवाल के सरकारी फोन नम्बर 9411112809 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो वह स्विच आफ मिला। जिसके बाद सोचने वाली बात है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में इतना बडा कांड हो गया और कोतवाल स्विच आफ करके बैठे हैं तो क्या इससे भी बडी घटना का उनको इंतजार है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here