Home News Posts टेस्ला ने लॉन्च की उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार !

टेस्ला ने लॉन्च की उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार !

0
22


नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख उद्योगपति एलन मस्क ने टेस्ला की दूसरी पीढ़ी की नई रोडस्टर पेश की है, जिसमें स्पेसएक्स से जुड़े थ्रस्टर्स की मदद से कार को हवा में उठाने और घुमाने का प्रदर्शन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर करीब 483 किलोमीटर चल सकती है। इसके तीन वेरिएंट होंगे और उत्पादन 2028 में शुरू करने की योजना है, लेकिन इस कार की बुकिंग के लिए कितनी रकम जमा करनी होगी और इसके उड़ने वाले फीचर के साथ सुरक्षा को लेकर क्या सवाल उठ रहे हैं?
टेक्सास के वाको के पास आयोजित एक इवेंट में इस कार का प्रदर्शन किया गया। यहां रोडस्टर ने हाई-पावर वाले पंखों और थ्रस्टर्स की मदद से एक उल्टे रैंप पर चढ़ाई की, हवा में घूमी और फिर जमीन पर सुरक्षित उतर गई। इसके अलावा, चलते हुए कार को थ्रस्टर्स की मदद से साइबरकैब, साइबरट्रक, टेस्ला सेमी, मॉडल वाई और मॉडल 3 के ऊपर से गुजरते हुए भी दिखाया गया। मस्क ने इसे इंसानों की ओर से चलाई जाने वाली कारों में सबसे बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा, ‘यही वह असली कार होगी जो सड़कों पर चलेगी।’ उनके अनुसार, कार जरूरत पड़ने पर खुद को ऊपर उठा सकती है और ऐसे करतब दिखा सकती है। टेस्ला ने इसका उत्पादन 2028 में शुरू करने की बात कही है, हालांकि कार की पूरी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here