डोईवाला में हाथियों का आंतक, एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

0
325

देहरादून। डोईवाला के लच्छीवाला में आज सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव स्थानीय व्यक्ति का बताया जा रहा है जिसके हाथी द्वारा कुचले जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला के लच्छीवाला में रहने वाली एक स्थानीय महिला जब आज सुबह जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई तो उसके द्वारा देखा गया कि किसी व्यक्ति का शव वहां पर पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान स्थानीय व्यक्ति अशोक के रूप में की गयी थी जो तीन दिन से अपने घर से लापता था। मृतक का शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था जिसके हाथी द्वारा कुचल कर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here