Home News Posts उत्तराखंड खेल से समाज में युवाओं की भागीदारी होती है सुनिश्चितः थापर

खेल से समाज में युवाओं की भागीदारी होती है सुनिश्चितः थापर

0
839


देहरादून। बैंकर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत 11 मई 2024 को 8 राष्ट्रीय बैंको की क्रिकेट टीमों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें लीग राउंड के बाद अंततः दो टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में आज फाइनल में उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनको पुरस्कार वितरण कर समारोह का समापन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि खेल जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और क्रिकेट या अन्य किसी भी खेल से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होती है और इससे समाज में युवाओं के लिए प्रोत्साहन होता है और आगे भविष्य बनाने की भी संभावना उपलब्ध होती है। बैंक के पेशेवर दिनचर्या व्यस्त के लिए भी खेल बहुत फायदेमंद है और स्वास्थ्य को उत्तम बनाने में सहयोग रखता है।
आज देहरादून में 11 मई 2024 से चल रहे 8 टीमों के बैंकर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच आर्यन छेत्री ग्राउंड में एसबीआई व केनरा बैंक केे बीच खेला गया। जिसमें टूर्नामेंट का ऑनलाइन प्रसारण व स्कोर बोर्ड की व्यवस्था करी गयी । आज इस टूर्नामेंट के फाइनल में एसबीआई ने केनरा बैंक की टीम को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से परस्त किया। मैन ऑफ द मैच रोहित उपाध्याय ने 73 रन बनाये, राहुल उनियाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मुकेश राठौड़ को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। समापन कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में अभिनव थापर, डॉ नितेंद्र डंगवाल, पंकज असवाल, नमन अरोड़ा, अविनाश भटृ, इरफान जैदी, जितेन्द्र यादव, विजेंद्र सिंह कालूड़ा, प्रवीण शर्मा आदि ने भाग लिया। बैंक प्रीमियर लीग की ओर से आयोजन समिति के अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान (एजीएम एसबीआई) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here