कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष को पुत्र शोक

0
241

देहरादून। कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनंदन शर्मा (भानु) का लम्बी बीमारी के चलते देहांत हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रार्थना सभा रख दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनंदन शर्मा (भानु) का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनंदन शर्मा (भानु) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, सुरेंद्र अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, अमरजीत सिंह महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी, शीशपाल सिंह बिष्ट, पूरन रावत, महेंद्र नेगी, मनीष नागपाल, नवीन जोशी, महावीर रावत, राजकुमार जायसवाल, शांति रावत, मोहन काला, अनुराग मित्तल, सुलेमान अली, अनूप पासी, सुनीता प्रकाश बहुखंडी, वीरेंद्र पवार, ओम प्रकाश सती, श्याम सिंह चौहान, शरीफ अहमद बेग, विनोद चौहान, ललित भद्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। परिजनों को दारुण दुख सहने की शक्ति देने हेतु परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है। 6 अगस्त को उनकी अंंतिम यात्रा उनके राजपुर स्थित निवास से लक्खीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।
वही राष्ट्रीय बाल्मीकि व्रQांतिकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद घाघट ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष ( देहरादून ) लालचन्द शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनंदन शर्मा के अकास्मिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


भानु के निधन से हम लोगों ने एक होनहार नौजवान खो दिया है : किशोर उपाध्याय


देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय ने अभिनंदन शर्मा भानु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया।
आज यहां टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अभिनंदन शर्मा भानु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन से उसे खेलते—कूदते देखा। विनयशील, उज्ज्वल भविष्य की अनन्त संभावनाओं से लवरेज एक युवक का असमय निधन, जिसे बाल्यकाल से देखा हो, ह्रदय को विदीर्ण कर देता है। यह लाली भाई व उनके परिवार की ही नहीं समाज की अपूरणीय क्षति है। प्रभु दिवंगत की आत्मा को शान्ति और परिवार जनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

धीरेंद्र प्रताप ने अभिनंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने देहरादून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनंदन के असामयिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि अभिनंदन बहुत ही कम आयु के थे और उनके लीवर फेल होने से उनकी आसमिक मृत्यु ना केवल लाली भाई के परिवार को गहरा शोक और वेदना दे गई है बल्कि संपूर्ण कांग्रेस परिवार में अभिनंदन की मृत्यु से शोक की लहर फैल गई है। धीरेंद्र प्रताप ने बताया तीन दिन पहले ही वह स्वयं अपने पुत्र के साथ दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में अभिनंदन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने गए थे। परंतु अचानक ही आज विधाता ने उन्हें हमसे छीन लिया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा अभिनंदन बहुत ही मिलनसार और होनहार नौजवान था और वह भी अभी युवा कांग्रेस के माध्यम से जनता की सेवा करने लगा था। उन्होंने लालचंद शर्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की शोक में देहरादून और उत्तराखंड के तमाम लोग शामिल हैं और ईश्वर से उनकी प्रार्थना है कि वह उन्हें इस भारी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here