Home News Posts मलबा आने से छह मार्ग अवरूद्ध हुए

मलबा आने से छह मार्ग अवरूद्ध हुए

0
335

उत्तरकाशी। भारी बारिश के चलते सडक पर मलबा आने से छह मार्ग अवरूद्ध हो गये जहां से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
उत्तरकाशी पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एनएच 707 (मसूरी बैंड – संतला देवी) मसूरी बैंड पर मालवा आने के कारण व जीवन आश्रम के नजदीकी रोड मलबा होने से अवरुद्ध है। इसके साथ ही एनएच 34 आमशेरा नागड़ी के पास मालवा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। तथा रानिपोखरी गुजराडा मार्ग मालवा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके साथ ही डाबरखाल कुरी गुरीयाली गजा नकोट मार्ग के साथ ही देवप्रयाग गजा मार्ग तथा रायपुर कुमालाडा मार्ग मलबा आने के कारण अवरूद्ध हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here