Home News Posts उत्तराखंड गैर इरादतन हत्या में दो गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या में दो गिरफ्तार

0
24
  • आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट व पैसे छीनने के किया था प्रयास

देहरादून। गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट क उससे पैसे छीनने का प्रयास किया था।
जानकारी के अनुसार बीती 20 अक्टूबर को कोतवाली पटेल नगर को सेवला खुर्द क्षेत्र में राजा रानी वेडिंग पॉइंट के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति के अचेत अवस्था मे पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के कपड़ो की तलाशी में उसके पास से पहचान संबधित कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ, जिस पर मृतक के शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये गए। निर्धारित अवधि के पश्चात भी मृतक की पहचान ना हो पाने पर पुलिस द्वारा बाद पीएम (पोस्टमार्टम ) शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की शिनाख्त हेतु किये जा रहे प्रयासों के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ व मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर सीसीटीवी फुटेज में मृतक के पीछे 2 अन्य व्यक्ति मौके से जाते हुए तथा उनमें से एक व्यक्ति अचानक मृतक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का देता हुआ दिखाई दिया, मृतक के नीचे गिरने के बाद दोनों व्यक्ति मौके से जाते हुए तथा कुछ देर बाद वापस आकर मृतक को हिलाकर चेक करते हुए भी दिखाई दिए। उक्त व्यक्तियों द्वारा मृतक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे धक्का दिया गया, जिससे उसके अंदरूनी चोट आई जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा मृत्यु की जानकारी होने पर दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनते हुए पुलिस द्वारा खुद की तरफ से उक्त घटना मै संलिप्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में जाच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अशरफ उर्फ काला पुत्र असगर निवासी ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून व सफदर पुत्र अकबर निवासी जीवनगढ़, थाना विकास नगर जनपद देहरादून हाल किराएदार ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून बताया। बताया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा शराब के ठेके के आसपास घूमते हुए अत्यधिक नशे में जा रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका पीछा करते है तथा सुनसान स्थान देखकर उनसे पैसे व अन्य सामान छीन लेते हैं। बताया कि 19 अक्टूबर की रात में वह दोनो आईएसबीटी क्षेत्र में शराब के ठेके के पास घूम रहे थे, इस दौरान उन्हें उक्त व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में जाता हुआ दिखाई दिया, जिसका उनके द्वारा पीछा करते हुए सेवला खुर्द क्षेत्र में सुनसान स्थान पर उसके साथ मारपीट कर पैसे छीनने का प्रयास किया गया। मारपीट के दौरान उनके द्वारा धक्का देने से वह व्यक्ति सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया, जिस पर दोनों मौके से भाग गए तथा कुछ देर बाद उनके द्वारा दोबारा वापस आकर उक्त व्यक्ति को चेक किया गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी है, जिस पर दोनों व्यक्ति घबराकर मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here