Home News Posts उत्तराखंड पुलिस ने 16 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाये

पुलिस ने 16 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाये

0
313

उत्तरकाशी। पुलिस ने खोए हुए 16 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धरासू पुलिस द्वारा करीब 1.92 लाख क़ीमत के 16 खोये हुये मोबाईल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को वापस लौटाए गये हैं। सभी खोये मोबाइल फोन के सम्बन्ध में फोन स्वामियों द्वारा केयर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी थी। पिछले 2 सप्ताह मे धरासू पुलिस द्वारा 16 खोए मोबाइल फोन को तलाश कर वापस लौटाया गया है। विभिन्न लोगों द्वारा अपने फोन खोने के सम्बन्ध में केयर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवायी जा रही हैं, जिनको थाना स्तर पर ही ट्रैस कर बरामद करने के उपरांत फोन स्वामियों को लौटाया जा रहा है, केयर पोर्टल खोये मोबाइल फोन तलाशने में काफी सुविधाजनक है। आप भी अपने खोये मोबाईल फोन के सम्बन्ध में केयर पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड कर ट्रैस करवा सकते हैं। केयर पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड करने के लिये मोबाइल बिल, आईडी कार्ड, मिसिंग रिपोर्ट आदि कागजात जरुरी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here