Home News Posts उत्तराखंड श्वेता चौबे बनी एसएसपी टिहरी

श्वेता चौबे बनी एसएसपी टिहरी

0
160

देहरादून। आईपीएस अधिकारियों के तबादले होने पर आईपीएस श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी का कार्यभार सौंपा गया। आज यहां आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किये गये। जिसके तहत चार वरिष्ठ अधिकारियो को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। जारी आदेश के अनुसार योगेन््र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षके( कार्मिक/ मुख्यालय) से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला नियुक्त किया गया। आयुष अग्रवाल को एसएसपी टिहरी से स्थानांतरण कर एसएसपी कुम्भ मेला बनाया गया। वहीं श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की कमान सौंपी गयी है। विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक व्रQाइम अगेंस्ट वूमेन/सीसीटीएनएस प्रशिक्षण से स्थानांतरित कर सेनानायक आईआरबी द्वितीय का कार्यभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here