Home News Posts उत्तराखंड बाइक से पटाखे फोड़कर रौब झाड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी

बाइक से पटाखे फोड़कर रौब झाड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी

0
364
  • साइलेंसर से पटाखे फोडने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था वायरल

देहरादून। बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोडने वाले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक अपनीे मोटर साइकिल के साइलेंसर से पटाखे फोड़कर न्यूसेंस फैलाते हुए दिखाई दे रहा था, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वीडियो नेहरू कालोनी क्षेत्र का होने की जानकारी प्राप्त हुई। मोटर साइकिल के नम्बर से वाहन चालक के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाना नेहरू कालोनी पर लाया गया, जहां वाहन स्वामी अजय पुत्र मुकेश निवासी रिस्पना नगर देहरादून के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन स्प्लेंडर मोटर साइकिल को सीज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here