Home News Posts उत्तराखंड आदर्श राज्य बनाने का संकल्प

आदर्श राज्य बनाने का संकल्प

0
495
  • धामी बोले मोदी व योगी हमारे पथ प्रदर्शक
  • योगी ने जनता से की अवसरों का लाभ उठाने की अपील

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के प्राथमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम एक आदर्श और संवर्ध प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हम लगातार प्रदेश के विकास और बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीते समय में नीति आयोग द्वारा विभिन्न योजनाओं में हमारे सामने जो लक्ष्य रखे गए थे उन्हें हासिल करने के सार्थक प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है तथा बेरोजगारी दर में हमने 4.4 प्रतिशत की कमी लाई है। राज्य में अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की गई हैं जो युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार देने का काम कर रही हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को अपना पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा कि वह हमेशा राज्य के हितों को लेकर चिंतित रहते हैं। मैं जब भी उनसे मिलता हूं वह प्रदेश के भावी भविष्य की योजनाओं पर हमेशा मुझे दिशा निर्देश देते हैं। उन्होंने राज्य के पलायन को लेकर तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए जो प्रेरणा दी है हम उनके सुझावों पर पूरी गंभीरता से काम करेंगे। उन्होंने राज्य में चल रही होमस्टे तथा वेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छा काम तब होता है और किसी भी काम के अच्छे परिणाम भी तभी आते हैं जब सरकार पीछे रहे और समाज आगे रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा आपको काम करने के लिए योजनाएं और अवसर दिए जा सकते हैं लेकिन काम तो आपको ही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब यह प्रदेश पहले जैसा नहीं रहा है बहुत कुछ बदल चुका है। पहले तो संसाधनों की भारी कमी थी लेकिन जनता का संचालन बहुत अच्छा था। इसलिए संसाधनों का लाभ उठाएं और तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यक्रम पौड़ी के प्राथमिक विघालय में आयोजित किया गया था जिसमें कई नेता व मंत्री भी उपस्थित रहे योगी की आज लखनऊ वापसी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here