Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
1275


आगरा। तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज की शुक्रवार सुबह आगरा में अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक वहां पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हाथरस जिले के लाढपुर गांव में राम कथा चल रही थी। इसी दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत आगरा लाया गया। अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जगतगुरु रामभद्राचार्य को सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्‍पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। जांच में पता चला कि उनके सीने में इंफेक्शन है। अभी कुछ अन्य आवश्यक जांच भी की जानी है, उसके बाद ही बीमारी स्पष्ट हो पाएगी। दरअसल, हाथरस जिले में 25 जनवरी से रामभद्राचार्य महाराज की राम कथा चल रही थी। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था। इसी बीच शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जांच और इलाज में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here