Home News Posts उत्तराखंड कोतवाल व चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

कोतवाल व चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

0
25


उधमसिंहनगर। दायित्वों के सही तरीके से निर्वहन न करने पर एसएसपी द्वारा कोतवाल व चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जन—केंद्रित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम राठौर द्वारा कोतवाली आईटीआई पर पंजीकृत विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही थी। इसके अतिरिक्त पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा था तथा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही एवं शिथिलता बरती जा रही थी। अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर कोतवाली आईटीआई प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया तथा चौकी प्रभारी पैगा उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह द्वारा पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण में देरी तथा अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता बरती जा रही थी। उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी पैगा जसविंदर सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर, अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पुलिस कार्यों में लापरवाही, पीड़ितों की शिकायतों के प्रति असंवेदनशीलता तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here