Home News Posts उत्तराखंड पुलिस ने वाहन चालको से जुर्माने के रूप मे वसूले 25.14 करोड़...

पुलिस ने वाहन चालको से जुर्माने के रूप मे वसूले 25.14 करोड़ रूपये

0
2022

2021 में 9 माह की अवधि में किये 448212 वाहन चालान
उधमसिंह नगर पुुलिस ने कियेे सर्वाधिक 106428 वाहनों का चालान

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में 9 माह की अवधि में कुल 448212 वाहन चालान किये तथा शुल्क (जुर्माने) के रूप में 25 करोेड़ 13 लाख 51 हजार रूपये वसूले हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पुुलिस मुुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर हुआ है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोेकेट) ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोेक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूूले गयेे शमन शुल्क (जुर्माने) की धनराशि सम्बन्धी सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय के लोेक सूूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रो./मार्ड) सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस. ने सम्बन्धित विवरणोें की फोटो प्रतियां उपलब्ध करायी है।
नदीम को उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनवरी 2021 से सितम्बर 2021 तक 9 माह की अवधि में कुल 448212 वाहनों के चालान किये हैै तथा कुल 25 करोड़ 13 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में वसूल की है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये गये कुल 448212 चालानों में सर्वाधिक 1,06,428 चालान उधमसिंह नगर जिले में, दूसरे स्थान पर 96513 चालान देहरादून जिले में, तीसरे स्थान पर 61520 चालान नैनीताल में, चौैथेे स्थान पर 61275 चालान हरिद्वार में हुए है।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा वसूलेे गये शमन शुल्क (जुर्माने) की कुल 25 करोड़ 13 लाख 51 हजार की धनराशि में सर्वाधिक 7 करोड़ 7 लाख 15 हजार की धनराशि उधमसिंह नगर जिले में, दूसरे स्थान पर 6 करोड़ 2 लाख 86 हजार रूपये देेहरादून जिले में तथा तीसरे स्थान पर 3 करोड़ 23 लाख 76 हजार रूपये नैनीताल जिले में व चौथे स्थान पर 2 करोड़ 72 लाख 60 हजार रूपये हरिद्वार जिले में वसूले गये हैैं। वहीं अन्य जिलों में उत्तरकाशी में 23.45 लाख, टिहरी में एक करोड़ 74 लाख 40 हजार, चमोली में 54.24 लाख, रूद्रप्रयाग में 36.25 लाख, पौड़ी में 96.60 लाख, अल्मोड़ा में 65.83 लाख, बागेश्वर में 35.49 लाख, पिथौैरागढ़ में 73.61 लाख तथा चम्पावत में 47.29 लाख रूपये का शमन शुल्क वसूला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here