Home News Posts उत्तराखंड निवर्तमान पार्षद व उसके पति तिनके पर सवा करोड की ठगी का...

निवर्तमान पार्षद व उसके पति तिनके पर सवा करोड की ठगी का मुकदमा दर्ज

0
801

देहरादून। नगर निगम की जमीन दिलाने के नाम पर सवा करोड रूपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने निर्वतमान पार्षद नीतू व उसके पति राकेश उर्फ तिनके पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलबीर रोड निवासी असलम खान ने एसएसपी अजय सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात राकेश उर्फ तिनका व उसकी पत्नी नीतू बाल्मीकि से हुई थी। इन दोनों ने बताया कि न गर निगम अपनी कुछ जमीन बेचना चाहता है। इस जमीनको वे उन्हें कम दामों में दिला सकते हैं। जिसको बेचकर उसको अच्छा लाभ मिलेगा। उस समय उनके साथ शुभम काला व शादाब खान नाम के व्यक्ति भी थे। उनकी बातों में आकर वह जमीन खरीदने को तैयार हो ग या। जिसके बाद आरोपियों ने सहस्त्रधारा रोड पर एक छह बीघा जमीन दिखायी जिसकी खरीद मुख्य सचिव, तहसीलदार, पटवारी आदि का देने और स्टांप व दाखिल खारिज अराने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उससे एक करोड 31 लाख रूपये ले लिये। काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई रजिस्ट्री नहीं की गयी। उसने खोजबीन की तो पता चला कि ऐसी कोई जमीन नगर निगम नहीं बेच रहा है। इस सम्पत्ति को ट्रासफर करने के सम्बन्ध में ना कोई पत्रावली शासन में है और ना ही कभी नगर निगम में ही दाखिल की गयी। इस तरह नीतू बाल्मीकि और राकेश तिनका ने उससे एक करोड 31 लाख रूपये की ठगी की है। एसएसपी के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here