Home News Posts आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

0
264

उधमसिंहनगर। नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 620 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को नदेली रोड बरी कट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 620 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम तेजराम पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभटृा जिला उधम सिह नगर बताया। बताया कि ज्यादा पैसो के लालच मे चरस बेचने का काम करता हूँ, मेरा बरा बाजार में बीडी तंबाकू का ठेला भी है। ये चरस मुझे एक छोटा हाथी गाडी का ड्राईवर देकर जाता है जिसका नाम पता मै नहीं जानता हूं और न ही उसकी गाडी का नंबर मुझे पता है। वो हफ्ते—दस दिन में मेरे ठेले पर चरस देकर जाता है जिसे मै थोक दाम में 1200 रुपये तौला के हिसाब से खरीदकर उसे 1600 रुपये तौला के हिसाब से फुटकर में नशेडी लोगो को बेच देता हूँ । जो ड्राईवर मुझे चरस सप्लाई करता है वह अपने फंसने के डर से अपना नाम पता नहीं बताता है, चरस को मै फुटकर में बेचकर अपना व अपने परिवार का पेट पालता हूं। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here