Home News Posts उत्तराखंड चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार!

चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार!

0
8

उत्तरकाशी। चाचा की हत्या में फरार चल रहे आरोपी भतीजे को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भ्ेाज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती 7 सितम्बर 2026 को मोरी प्रखंड के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरी में आरोपी द्वारा करमचन्द पुत्र ढ़टीराम, निवासी ग्राम बरी, उम्र 38 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मृतक करमचंद का भतीजा बताया जाता है। बहरहाल वही हत्या की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपादित करवायी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में दिनांक 08 सितम्बर 2026 को मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मोरी पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को आज सुबह एक सूचना के बाद हत्यारोपी को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here