Home News Posts उत्तराखंड 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं

13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं

0
16

देहरादून। 13 सितम्बर को सीडीएस, एनडीए व एन की परीक्षाएं दून में होंगी जिसके लिए 54 परीक्षा केन्द्रों पर 21 हजार 798 अभ्यार्थी शामिल होंगे।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी 13 सितंबर 2026 (रविवार) को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) एवं नेवल एकेडमी (एन) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जनपद देहरादून में इन परीक्षाओं के लिए 54 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा—निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सीलबंद बॉक्स प्राप्त होने के बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्र प्राप्त बॉक्स का विवरण एवं संख्या निर्धारित समय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आयोग के अधिकारियों ने परीक्षा आयोजन से संबंधित दिशा—निर्देशों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि सीडीएस परीक्षा में 8,001 तथा एनडीए एवं एनए परीक्षा में 13,797 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9 से 11 बजे, द्वितीय पाली 12ः30 से 2ः30 बजे तथा तृतीय पाली 4 से 6 बजे तक होगी। वहीं एनडीए एवं एनए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 से 12ः30 बजे तथा द्वितीय पाली 2 से 4ः30 बजे तक संपन्न होगी। अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here