मोदी के जन्मदिन पर दो करोड़ लोगों को लगेगा टीका

0
365

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस खास अवसर पर सेवा से समर्पण कैंपेन चला रही है। जिसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए हैं। इस महा अभियान के तहत दो करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
जानकारी के अनुसार टीकाकरण के शुरूआती 6 घंटों में ही वैक्सीनेशन के आंकड़े 1 करोड़ डोज को पार कर गए। जबकि आज दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस तरह के वैक्सीनेशन की रफ्तार जारी है उससे उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि शाम तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। आज टीकाकरण में सबसे आगे बिहार चल रहा है जहां 10 लाख से अधिक खुराकें अभी तक दी जा चुकी हैं। जिसके बाद कर्नाटक का नंबर है। वहां भी आज 10 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश,गुजरात और उत्तर प्रदेश का नंबर है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश ने 1ः30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। हम निरंतर आगे बढ़ रहे हंै। मुझे विश्वास है कि आज टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री उपहार स्वरूप देंगे। गुजरात में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर कोविड—19 रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एक दिन में 35 लाख से ज्यादा पात्र लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here