देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व वन मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र लिखकर संयुक्त राष्ट्र संघ के समक्ष क्लेम प्रस्तुत करने को कहा।
आज यहां विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, वन मंत्री सुबोध उनियाल से आग्रह किया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की नई नीति के अनुसार टिहरी बांध निर्माण के कारण भागीरथी भिलंगना घाटी को पर्यावरण, पारिस्थितिकी तथा अन्य क्षति के आलोक में अपना क्लेम उचित माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिये। उत्तराखण्ड को लगभग 12000 करोड़ रूपये की राशि मिल सकती है। उपाध्याय ने राज्य की मुख्य सचिव से भी इस पर कार्रवाई हेतु अपेक्षा की है।



