Home News Posts लोग चाहते हैं भोजन, कपड़ा और घर की कीमतें कम हों :...

लोग चाहते हैं भोजन, कपड़ा और घर की कीमतें कम हों : आरएसएस महासचिव

0
811

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि महंगाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों के बीच संबंध पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, लोग चाहते हैं कि भोजन, कपड़ा और घर की कीमतें कम हों, क्योंकि ये सभी बुनियादी जरूरतें हैं।
होसबाले ने कृषि में स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक की सभी सरकारों को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुएं सभी को सस्ती कीमत पर मिलनी चाहिए, इसका भार किसानों पर नहीं डाला जाना चाहिए। वह आरएसएस से संबद्ध भारतीय किसान संघ, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।
महंगाई और खाद्य कीमतों के बीच संबंध पर अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी की ओर से दिए गए एक प्रेजेंटेशन का जिक्र करते हुए होसबाले ने कहा, महंगाई और खाद्य कीमतों के बीच संबंध के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
होसबाले ने कहा, प्रेजेंटेशन में यह सुझाव दिया गया था कि लोग औद्योगिक उत्पादों के लिए अधिक पेमेंट करने के लिए तैयार हैं, लेकिन खाद्य पदार्थों के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां इस संबंध में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here