विधायक किशोर उपाध्याय सहित 40 से अधिक श्रद्धालु काफी देर ट्रॉली में फंसे रहे

0
341

देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय सुरकंडा माता के दर्शन कर लौट रहे थे। बीते दिनों ही सुरकंडा देवी रोपवे शुरू किया गया था । किशोर सुरकंडा माता के दर्शन कर ट्रॉली से वापस लौट थे अचानक उनकी ट्रॉली बीच हवा में फंस गई। इस ट्रॉली में विधायक किशोर उपाध्याय सहित लगभग 40 से 50 श्रद्धालु फंसे। काफी देर तक विधायक किशोर उपाध्याय व पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे रहे।
मौके पर तैनात इंजीनियरों ने टैक्नीकल फॉल्ट को दुरुस्त कर रोपवे शुरू किया गया और समय रहते विधायक किशोर उपाध्याय सहित तमाम फंसे लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि ट्रॉली का हवा में रुकना और मेरे साथ लगभग 40 से 50 श्रद्धालु इसमें फंसना यह बड़ा गंभीर विषय है हम किसी की जान से नहीं खेल सकते इस विषय को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here