Home News Posts उत्तराखंड कावड़ियों की बाइक में लगी आग

कावड़ियों की बाइक में लगी आग

0
811

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हाइवे के किनारे खड़ी बाईकों में आग लग गईं। जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र स्थित ओम पुल के समीप एक पेड़ के नीचे कांवडि़यों ने अपनी बाइक खड़ी की हुई थी।
अचानक कांवडि़ए की एक बाइक में आग लग गयी। जिसके बाद उसने तीन अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण से चारों बाइकों में आग लगी और वह जलकर खाक हो गयीं।
आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने बाइक में लगी आग को बुझाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here