Home News Posts परमवीर चक्र विजेता शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन

परमवीर चक्र विजेता शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन

0
495


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का बुधवार को निधन हो गया। वह 77 साल की थीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में अंतिम सांस ली। उन्हें हर्ट अटैक आया था। कमलकांत बत्रा ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था। हालांकि, चुनाव में उन्हें हार मिली। बाद में उन्होंने ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया। कमलकांत बत्रा के निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की माता श्रीमती कमलकांत बत्रा जी के निधन की दु:खद सूचना मिली। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता जी को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को अपार दुःख सहने की क्षमता दें। ॐ शांति!”
विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। दिवंगत कैप्टन को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें कारगिल जंग के दौरान “शेरशाह” नाम दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here