Home News Posts उत्तराखंड केदार घाटी में नहीं उड़ सके हेलीकॉप्टर

केदार घाटी में नहीं उड़ सके हेलीकॉप्टर

0
381
  • राज्य में मानसूनी आपदा का कहर जारी
  • 3 महीने से बंद पड़ी है हेली सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में मानसूनी आपदा के बीच भले ही चार धाम यात्रा को शुरू कर दिया गया हो लेकिन इसका सुचारू संचालन मुश्किल ही नहीं अब असंभव प्रतीत हो रहा है चारधाम के लिए उपलब्ध कराये जाने वाली हेली सेवाएं बीते 3 महीने से बंद पड़ी है। जिन्हें शुरू करने की घोषणा बीते दिनों की गई थी 15 सितंबर आज से यह हेली सेवाएं केदार धाम के लिए शुरू की जानी थी लेकिन खराब मौसम के कारण आज एक भी हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका।
चार धाम यात्रा को पुनः पटरी पर लाने की सरकार की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही है क्योंकि राज्य के मौसम में अभी भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों का सड़क मार्गों से किसी भी धाम तक पहुंच पाना असंभव हो गया है। गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव धारली में 5 अक्टूबर को हुई तबाही के बाद भले ही सड़क मार्ग के खुलने की बात कही जा रही हो लेकिन अभी यहां तक गिनती के यात्री ही पहुंच पा रहे हैं वह भी जान जोखिम में डालकर। यमुनोत्री हाईवे अभी भी बाधित है 24 दिनों से यह मार्ग बंद पड़ा है। वही बद्रीनाथ हाईवे भी कई स्थानों पर बंद है। आज ऋषिकेश चंबा मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी है।
केदार धाम यात्रा भी बीते कुछ दिनों से नाम मात्र के लिए जारी है। 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू करने की सारी तैयारी कर ली गई थी। 4715 यात्रियों को एक सप्ताह में भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा चुका था लेकिन आज पहले ही दिन एक भी हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका क्योंकि मौसम खराब है। खास बात यह है कि 18 अक्टूबर को राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है मानसूनी आपदा के बीच भी यात्रा जारी रखने का फैसला भी अब सवालों के घेरे में है। वही ऋषिकेश में अभी भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here