हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन

0
259


हरियाणा। हरियाणा के जाने माने गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी का बीती मंगलवार रात देहांत हो गया। जानकारी के मुताबिक वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती चल रहे थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा था कि वे पीलिया से ग्रसित थे। मौत की खबर सुन अब उनके फैंस और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। राजू पंजाबी अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजू पंजाबी का देहांत हो गया है और राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उनके तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने बड़े फेमस हुए हैं। 12 अगस्त को आखिरा गाना रिलीज हुआ था। उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ”आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा” इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here