Home News Posts उत्तराखंड पार्टी करने के बहाने दोस्त की हत्या

पार्टी करने के बहाने दोस्त की हत्या

0
18
  • सीमा विवाद में फंसी 2 राज्यों की पुलिस
  • आखिकार उत्तराखण्ड पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा, जांच शुरू

हरिद्वार। पार्टी करने केे बहाने दोस्त को बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वारदात का पता एक दिन बाद चला। सूचना मिलने पर दो राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गयी। आखिकार मामला उत्तराखण्ड का निकला जिस कारण उत्तराखण्ड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस सीमा विवाद के चलते हुई देरी के कारण आरोपी फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है।
दरअसल यह पूरी घटना हरिद्वार के उत्तराखंड बॉर्डर स्थित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है। शनिवार की इस घटना का पता रविवार को चला। हुआ यू कि मंगलौर कोतवाली के मोहम्मदपुर जटृ गांव का रहने वाला 28 साल का सौरभ एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। साथ ही पिता के साथ खेती—बाड़ी में भी हाथ बंटाता था। कुछ साल पहले सौरभ की शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे और एक भाई और बहन हैं।
दरअसल शनिवार शाम सौरभ को उसके दोस्त सुमित का फोन आया। सुमित ने कहा कि वह उसे लेने आ रहा है सब मिलकर पार्टी करेंगे। दोस्त के कहने पर सौरभ गांव के ही शिव मंदिर के पास आया। वहां पर दो और दोस्त डिंपल और आशीष भी मौजूद थे।
जब चारों दोस्त ईंट भट्ठे के पीछे थे। तभी बाइक से तीन युवक अनुज, रोबिन और प्रघुम्न पहुंचे। आरोप है कि प्रघुम्न ने तमंचे से सौरभ पर गोली चला दी। गोली लगने पर सौरभ लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। शनिवार की इस वारदात का पता रविवार को चला। ये उत्तराखंड बॉर्डर का मामला था। जिसकी वजह से दोनों राज्यों उत्तर प्रदेश की पुरकाजी थाना पुलिस और उत्तराखंड की मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि वहां पर दोनों राज्यों की पुलिस कई घंटों तक एक दूसरे के इलाके का मामला बताकर टालती रही। आखिरकार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर सीमांकन कराया गया। जिसमें मामला उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में निकला। जब सीमा तय हुई तब जाकर मंगलौर पुलिस ने मृतक के पिता राजेंद्र सिंह की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीनों मुख्य आरोपी अनुज, रोबिन और प्रघुम्न के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here