Home News Posts उत्तराखंड आईआईटी की मैस में चूहे मिलने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग...

आईआईटी की मैस में चूहे मिलने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने की पड़ताल, गंदगी मिली जुर्माना ठोका

0
549

हरिद्वार। आईआईटी की राधा—कृष्ण मैस में चूहों के मिलने के मामले में आज खाघ सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच—पड़ताल की। वहीं गंदगी मिलने पर मैस संचालक को नोटिस थमाया गया। आईआईटी अब चूहों को पकड़ने के लिए खास तरह का चूहा ट्रैकर लगायेगी।
ंआईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाघ सुरक्षा विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए संस्थान पहुंची। टीम खाघ सामग्री की जांच पड़ताल में जुटी है। वरिष्ठ खाघ सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि खाने और अन्य खाघ सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। सात सैंपल यहां से लिए गए है। इसके अलावा गंदगी मिलने पर मैस संचालक को नोटिस भी थमा दिया गया है।
बता दें कि बीते रोज मैस में कढ़ाई और चावल व राशन में चूहे कूदते दिखे थे। यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया। यही नहीं, 400 से अधिक छात्रों को भूखा भी रहना पड़ा। सोशल मीडिया पर अब इसकी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, शाम को मेस संचालक की ओर से दूसरी जगह से खाना मंगाकर बच्चों को परोसा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here