सड़क दुर्घटना में महिला तीर्थयात्री सहित पांच लोगों की मौत, तीन गम्भीर घायल

0
213

चंपावत। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक यात्री बस के ब्र्रेक फेल हो जाने से जहंा एक महिला सहित पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी वहीं तीन गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। मृतक व सभी घायल तीर्थयात्रियों का पूर्णागिरी मेंले में आना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे बस संख्या यूए 12—3751 का चालक बस को बैक कर रहा था। इस दौरान ब्रेक फेल होने से बस वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में मायाराम (32) पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ (40) पुत्र रामलखन निवासी ग्राम सोहरबा थाना चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश और अमरावती (26) पत्नी महारा सिंह निवासी ग्राम बिडोला थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। दुर्घटना में नेमवती पुत्री वीर सिंह निवासी नगर पुखरा उजैनी बदायूं, राम देही पत्नी तोताराम निवासी बेगमपुर सोहरबा रामगंगा बहराइच, रामसूरत पुत्र असरफी निवासी सोहरबा रामगंगा, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी राजमिल सोहरबा रामगं बहराइच, सरोज पत्नी बद्रीनाथ निवासी चितौरा बहराइच, कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप निवासी बहराइच, सरोज पत्नी बद्रीनाथ निवासी चितौरा बहराइच, कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप निवासी सोहरबा बहराइच, महाराम सिंह पुत्र आरएस सिंह निवासी पिंडा बस्ती बदायूं घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल व मृतक तीर्थयात्रियों का पूर्णागिरी मेले में आना बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here